मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार

रांची।अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम बंगाल में पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार राज्यपाल संतोष गंगवार से लगाई। शनिवार को महासभा ने पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। साथ ही राज्यपाल से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुसंशा करने का आग्रह किया। मौके पर महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंंगाल की आग झारखंड में भी सुलग रही है। इसका ताजा उदाहरण खुफियाा विभाग की रिपोर्ट है। महासभा के वक्ताओं ने कहा कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के लिए झारखंड में कडा रूख अपनाने और तुष्टीकरण की राजनीति बंद कर सभी वर्गों के विकास पर जोर देने की जरूरत है। धरना के बाद राज्यपाल से मिलकर महासभा के प्रति‍निधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।धरने में महासभा के प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा, जिला अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, मनोज झा, भोटा सिंह, जसवंत वर्णवाल, पवन सोनी और पिंकू झा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें