भाजपा ही हिंदुओं के ठेकेदार हैं : कांग्रेस
रांची, । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि
भाजपा के नेता हिंदू धर्म के ठेकेदार बनते हैं। हिंदू और हिंदुत्व एक विचार
है इसकी कोई शुरुआत और कोई अंत नहीं। उस विचार का ठेकेदार बनने की कोशिश
भाजपा की छोटी सोच वाले नेता कर रहे हैं।
ठाकुर ने मंगलवार को कहा
कि भाजपा इस बात से स्तब्ध है कि बरसों बाद सदन में किसी ने उनके आका को
आइना दिखाया है। हिंदू धर्म पर अपना पूर्ण स्वामित्व समझकर भाजपा इसका
दुरुपयोग करते आ रही है। हिंदू धर्म नफरत और हिंसा नहीं सिखाता जबकि भाजपा
के नेता इसका उपयोग हमेशा से हिंसा और नफरत को बढ़ावा देने के लिए करते रहे
है। हिंदुत्व की विचारधारा सर्वधर्म समभाव के रूप को संसद में राहुल गांधी
ने जब तस्वीरों के माध्यम से व्याख्या की तब भाजपा नेताओं को यह रास नहीं
आया और पहली बार मोदी को सदन में खड़ा होना पड़ा।
उन्होंने कहा कि
भाजपा अपनी छोटी सोच से इस बड़े विचार पर कब्जा करना चाहती हैं वह हिंदुत्व
की परिभाषा की गलत व्याख्या कर अपना विचार लोगों पर थोपने की कोशिश कर रही
हैं। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस अभी तक देश की जनता के अधिकारों,देश की
लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की लड़ाई लड़ रही थी। इस दौरान कांग्रेस ने
महसूस किया कि देश की एकता, अखंडता,भाईचारा को बचाए रखने की जिम्मेदारी तो
निभानी ही है। साथ ही साथ हिंदुत्व के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने
वाले भाजपा से भी इस विचार को बचाना आवश्यक है।





