मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में राज्य सरकार से मेंटीबिलिटी पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में एक निजी चैनल के मालिक अरूप

चटर्जी ने तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत कुछ अवैध कोयला के कारोबारियों के

खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई शुक्रवार काे हुई।

मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य सरकार

के अलावा ईडी और सीबीआई से भी जवाब दाखिल करने को कहा है।

मामले

में महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह याचिका

सुनवाई योग्य नहीं है। इसमें बेबुनियाद बातें कही गई है। इस मामले पर

याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपने चैनल पर धनबाद से जुड़े कुछ अवैध

कोयला कारोबारियों से जुड़ी स्टोरी चलाई थी, जिसके बाद धनबाद पुलिस ने उन

पर कार्रवाई की।

धनबाद में अरूप चटर्जी के खिलाफ कुछ एफआईआर दर्ज

किए गए थे। दर्ज एफआईआर के आरोपों की वजह से अरूप चटर्जी को जेल भी जाना

पड़ा था। हालांकि, बाद में समझौता के आधार पर उन्हें कई मामलों में जमानत

मिली है। अरूप चटर्जी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर धनबाद के तत्कालीन

एसएसपी, डीएसपी और कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध करते

हुए याचिका दाखिल की है। अरूप चटर्जी की ओर से कहा गया है कि ये पुलिस

अधिकारी धनबाद में कोयले के अवैध व्यापार में वसूली का काम करते थे। उनके

द्वारा जानबूझकर इस मामले में उन्हें फंसाया गया है और उनके खिलाफ

प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें