मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को 11वीं जेपीएससी परीक्षा

पीटी के मॉडल आंसर को चुनौती देने वाली याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के

बाद जेपीएससी की दलील को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी। 22 जून से

11वीं जेपीएससी की परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में अब इस परीक्षा का

रास्ता साफ हो गया। मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ एस एन

पाठक की कोर्ट में हुई।

इस मामले में प्रियंका अनुज, जया कुमारी,

सिद्धार्थ सौरभ सहित पांच छात्रों ने याचिका दाखिल की थी।जेपीएससी की ओर से

अधिवक्ता संजय पिपरवाल एवं प्रिंस कुमार ने कोर्ट को बताया कि पीटी

परीक्षा के बाद जेपीएससी ने 11वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का मॉडल आंसर

प्रकाशित किया था, जिसके बाद जेपीएससी ने मॉडल आंसर को लेकर अभ्यार्थियों

से आपत्ति भी मांगी थी। आपत्ति मिलने के बाद जेपीएससी ने सुधार कर संशोधित

मॉडल आंसर निकाला था।

इस संशोधित मॉडल आंसर में एक और बार सुधार

किया गया था। परीक्षा में असफल याचिकाकर्ता संशोधित मॉडल आंसर पर बेबुनियाद

बात उठा रहे हैं, इसलिए उनकी याचिका खारिज की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें