मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक चैंपियन व खानपुर विधायक के बीच फायरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व विधायक  चैंपियन व खानपुर विधायक के बीच फायरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने रूड़की में विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच हुई फायरिंग की घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल को आरोपिताें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उच्च न्यायालय ने दोनों के खिलाफ चल रहे मुकदमों, आपराधिक रिकॉर्ड, गत 25-26 जनवरी को हुई घटनाओं की वीडियो क्लिप व आरोपियों के खिलाफ की गई कार्यवाही रिपोर्ट शपथ पत्र सहित न्यायालय में पेश करने को कहा है।मंगलवार को घटना का संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय की अवकाश कालीन पीठ ने अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में पारित उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन न होने पर चिंता व्यक्त की।इस मामले में विडियो कान्फ्रेन्सिंग के जरिए न्यायालय में पेश हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय को बताया कि विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुवंर प्रणव चैंपियन गिरफ्तार हो चुके हैं जिसमें कुवंर प्रणव चैंपियन जेल में हैं और उमेश कुमार जमानत पर हैं। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि दोनों के शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और उनको दी गई सुरक्षा को हटाने के लिये सरकार समीक्षा कर रही है। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई हेतु 12 फरवरी की तारीख तय की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें