मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

असम में दस करोड़ की हेरोइन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

असम में दस करोड़ की हेरोइन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तारकरीमगंज (असम), 10 मार्च । करीमगंज के नए पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने फिर से नशा (ड्रग्स) तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दास के नेतृत्व में सिविल ड्रेस में पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार को तड़के असम-मिजोरम सीमावर्ती इलाके में छापा मारा और 10 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद करने के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने शुक्रवार को बताया कि विशेष सूत्रों से जानकारी मिली थी कि मादक पदार्थ तस्करों का एक समूह मिजोरम से करीमगंज जिला के आसिमगंज इलाके में असम के सीमाई मार्ग से हेरोइन लेकर आ रहा है। इस पर बीती देर रात सिविल ड्रेस में पुलिस टीम को तीन राज्यों से लगने वाली सीमा के अलग-अलग स्थानों पर बाजारीछोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंटेकछोरा बाजार से सटे स्थानों सहित नगर के इलाके में तैनात किया गया।शुक्रवार को तड़के तस्करों ने अपने वाहनों के साथ मिजोरम की सीमा पार की और मेडली होकर लॉयरपोआ कानमुन अंतरराज्यीय राजमार्ग पर आगे बढ़ना शुरू किया, तो पुलिसकर्मियों ने इनका पीछा किया। साथ ही चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी सूचना दी गयी। बाजारीछोड़ा थाना अंतर्गत नगर पुलिस गश्ती चौकी के अंतर्गत कोंटेकछोरा इलाके में एसपी के नेतृत्व में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों ने मारुति आल्टो कार (एएस-10एफ-5299) को रोका और तलाशी शुरू की।तलाशी के दौरान कार के दरवाजों में शातिराना तरीके से छुपाई गई 100 साबुनदानी बरामद की गई। जांच में बरामद हेरोइन का वजन 1 किलो 3 ग्राम है। इस मामले में कबीर अहमद, अल्ताफ उद्दीन और कादिर को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कबीर अहमद कार का चालक है और उसका घर करीमगंज जिला के एरालीगुले में है।पूछताछ के दौरान तस्करों ने स्वीकार किया कि वे मिजोरम के चाम्पाई से ड्रग्स एकत्र कर करीमगंज जिला के आसिमगंज ला रहे थे। पुलिस तीनों तस्करों से बजारीछोरा थाने में पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें