मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

हिम पुत्र बहुगुणा ने पहाड़ की पगडंडियों से राष्ट्रीय राजनीति में बनाई अपनी पहचान बनाई : मंत्री जोशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व.बहुगुणा को भावपूर्ण

स्मरण करते हुए कहा कि हिम पुत्र ने पहाड़ की पगडंडियों से उन्होंने

राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने राज्य और राष्ट्र हित में

संकल्पित होकर विकास कार्य को किया,जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

स्वतंत्रता

संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिमालय पुत्र

स्व.हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती पर मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को

घंटाघर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस

दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे।

वे

उत्तरप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार में मंत्री रहे।

उन्होंने कहा स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा ने राज्य हित के लिए कई कदम उठाये।

पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। राजनीतिक क्षेत्र

में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया वह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस

मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,ज्योति कोटिया,महानगर महामंत्री

सुरेंद्र राणा,संजय नौटियाल, भावना चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें