मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन सात जुलाई को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। राज्य में बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हेमंत सोरेन

तीसरी बार सात जुलाई को शुभ मुहूर्त में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बुलावे पर हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति

मोर्चा (झामुमो) एवं सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के

नेताओं के साथ गुरुवार को राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को सरकार

बनाने का न्योता दिया।

राजभवन में हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस

प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमत मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और आरजेडी नेता

सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि

हेमंत सोरेन रथयात्रा के दिन यानी सात जुलाई को प्रदेश के 13वें

मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले तीन जुलाई को

मुख्यमंत्री आवास में चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में इंडी गठबंधन के सभी

विधायकों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को फिर से

विधायक दल का नेता चुना गया। इसके पश्चात शाम को चम्पाई सोरेन सहित हेमंत

सोरेन और सत्ता पक्ष के कई मंत्रियों-विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

इस दौरान चम्पाई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जबकि हेमंत

सोरेन ने राज्यपाल के समक्ष फिर से नई सरकार बनाने क दावा पेश किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें