मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत और कल्पना ने शहीद दादा सोबरन सोरेन को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत और कल्पना ने शहीद दादा सोबरन सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़। शाहिद सोबररन सोरेन के 67वें शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को अपने गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा पहुंचे। यहां उन दोनों ने सबसे पहले लुकैयाटांड़ में शहादत स्थल पर दादा सोबरन सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा कि इसी पहाड़ की तराई में दादा सोबरन सोरेन की शहादत हुई थी। आज भी वह हमारे दिलों में बसते हैं। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने वाले लोगों को उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि गांव के लोगों में आज भी वही जुनून कायम है। हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी हमारे सरकार गठन का काम जारी है। शपथ ग्रहण भी अभी बाकी है। इससे पहले जब भी यहां आए हैं, तो परिसंपत्तियों का वितरण हुआ है। योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है लेकिन अभी वर्तमान समय में कुछ भी कहने की स्थिति नहीं है। सभी को मैं शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करता हूं। रामगढ़ और गोला के जनता ने बड़ी लड़ाई लड़ी और एक बार फिर से अबुआ दिशोम सरकार राज्य में स्थापित हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें