मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

गृह जिला में गरजे मुख्यमंत्री, झारखंड में गाजर मूली की नहीं है सरकार झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने ऐसा किया काम कि गांव में बढ़ती गई समस्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़,

23 दिसंबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपने गृह जिला

रामगढ़ में थे। यहां उन्होंने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

में शामिल होकर जनता को करोड़ों रुपए की सौगात दी। लेकिन इस दौरान वे मंच

से गरजे और केंद्र सरकार को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में

गाजर मूली की सरकार नहीं है। यहां जनता ने गरीबों और आदिवासियों की सरकार

बनाई है। इसे हिलाना नामुमकिन है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते

हुए कहा कि वह लोग दिन में इस सरकार को गिराने का सपना देख रहे हैं। इसकी

एकमात्र वजह यह है कि यहां की जनता ने डबल इंजन की सरकार को मखमल से हटकर

पत्थर पर सुला दिया है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और श्रम

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी जनता को सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य के

बारे में बताया गया।

मुख्यमंत्री गोला प्रखंड स्थित चाड़ी

पंचायत के तिरला मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार

कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को

योजना की गठरी बनाकर हर गांव में भेजा है। यही वजह है कि सभी को योजनाओं

का लाभ उनके घर पर मिल रहा है। झारखंड गरीब प्रदेश है और यहां की जनता

योजनाओं को लेकर उतनी जागरूक नहीं है। लेकिन जब अधिकारी खुद उनके घर पहुंच

रहे हैं तो ग्रामीणों को भी हर चीज की जानकारी हो रही है। अब आम जनता भी यह

समझ रही है सरकार ने उसके लिए किस तरह की योजना बनाई है। इस कार्यक्रम में

बिरसा सिंचाई योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, जाति

प्रमाण पत्र, साइकिल डीबीटी, मनरेगा, वन पट्टा से जुड़े मामले, आयुष्मान

कार्ड, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, धोती साड़ी लूंगी वितरण,

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के

लाभुकों को सौगात मिली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रोजगार

सृजन योजना के तहत नियोजन पत्र बांटा। इसके अलावा अबुआ आवास योजना,

मुख्यमंत्री पशुधन योजना, राशन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि

योजना का लाभ जनता को दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 652 करोड़ की लागत से

बनने वाले 172 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें