मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

रिपेयरिंग के लिए हैंग कर ले जाया जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, नहीं था कोई यात्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर नदी में जा गिरा। यह हेलीकॉप्टर मई माह में लैंडिंग के दौरान खराब हो गया था और इसकी रिपेयरिंग होनी थी। शनिवार सुबह एमआई-17 हेलिकॉप्टर से इस क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर को लिफ्ट कर गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई-17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेलीकॉप्टर को घाटी में ड्रॉप कर दिया।जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इसी साल 24 मई को तकनीकी खराबी के कारण केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई थी। पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।पर्यटन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हेलीकॉप्टर की रिपयेरिंग के लिए उसे गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी, जिसके अनुसार सुबह सात बजे वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था। थोड़ा दूरी पर आते ही हेलीकॉप्टर के भार व हवा के प्रभाव से एमआई 17 का बैलेंस बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलीकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा। हेलीकॉप्टर में कोई यात्री या समान नहीं था।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि हेलीकॉप्टर क्रैश में किसी के हताहत होने से संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें