मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा में हेली सेवाएं अब ज्यादा सुरक्षित, डीजीसीए की सख्त निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चारधाम यात्रा में हेली सेवाएं अब ज्यादा सुरक्षित, डीजीसीए की सख्त निगरानी

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में हेली सेवाएं अब ज्यादा सुरक्षित हो गई हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की सख्त निगरानी में सेवाएं चलाई जा रही हैं।

इस बार सुरक्षा बढ़ाने के लिए हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हेलीकॉप्टर में रिकॉर्डिंग सिस्टम भी सक्रिय किया गया है।

केदारघाटी में एक समय पर सिर्फ चार हेलीकॉप्टर उड़ाए जा रहे हैं और हर घंटे की शटल सीमा तय की गई है। हेली सेवाएं गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से शुरू हो रही हैं, जहां कई हेली कंपनियां यात्रियों को केदारनाथ धाम तक पहुंचा रही हैं। हालांकि, खराब मौसम में हेलीकॉप्टर शटल सेवा बंद रखी जा रही है।

युकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को यात्रा फिर से शुरू की गई थी। उस समय शटल की संख्या और यात्रियों की संख्या 1,000 से 1200 तक सीमित रखी गई थी। सात ऑपरेटर्स के जरिए यह सेवा शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा को सबसे पहले रखा गया और डीजीसीए व भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। नई यात्रा 7 अक्टूबर से शुरू हुई, जो 21 अक्टूबर तक चलेगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हाल के हेलीकॉप्टर हादसों के बाद डीजीसीए ने कुछ शर्तें रखी थीं, जिन्हें शॉर्ट टर्म में पूरा किया गया। डीजीसीए की अनुमति से ही यात्राएं शुरू की गईं।

आने वाले सीजन में व्यवस्था को ज्यादा बेहतर करने के लिए काम चल रहा है। उनका मकसद यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।

चौहान ने कहा कि हर कदम पर सावधानी बरती जा रही है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

यह कदम चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने की दिशा में बड़ा प्रयास है। वहीं, यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की जानकारी चेक करें और हेली सेवा से पहले सावधानियां बरतें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें