मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल में भारी बारिश से माल रोड का एक हिस्सा धंसा, सीएम के सचिव ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नैनीताल में भारी बारिश से माल रोड का एक हिस्सा धंसा, सीएम के सचिव ने किया निरीक्षण

नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार बारिश और बादल फटने से तबाही मची हुई है। कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल के प्रसिद्ध माल रोड पर जमीन धंसने का निरीक्षण किया। जमीन धंसने की घटना लोअर माल रोड पर ग्रैंड होटल के पास हुई है।

निरीक्षण के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने वहां से वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है।

जिला प्रशासन की तरफ से सूचना विभाग के पास एक वैकल्पिक रैंप बनाया जा रहा है जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को एक से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि लोअर माल रोड का करीब 190 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया है। इसमें से 25 मीटर हिस्से को बनाने के लिए पैसा मंजूर हो चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीएसडीसी के नेतृत्व में काम शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क का एक और हिस्सा भी धंस गया है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

इसके अलावा, सिंचाई विभाग भी झील की परिधि में बनी पुरानी दीवार की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार करेगा। इन सभी परियोजनाओं को जल्द ही आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा, ताकि बजट को स्वीकृति मिल सके। आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को इन कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

झील की सुरक्षा को लेकर आयुक्त ने बताया कि झील संरक्षण से जुड़े पुराने कार्य फिर से शुरू किए गए हैं। झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मस्जिद के पास से आने वाले सीवर नाले की समस्या के समाधान के लिए भी जल निगम ने एक विस्तृत योजना तैयार की है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को घर में रहने का निर्देश दिया है और जिला प्रशासन लगातार लोगों से संपर्क कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें