मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

भारी बारिश से झारखंड के कई जिलों में जन-जीवन प्रभावित, लोगों के घरों में घुसा पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारी बारिश से झारखंड के कई जिलों में जन-जीवन प्रभावित, लोगों के घरों में घुसा पानी

रांची। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के ऊपर बने निम्न दबाव की वजह से पिछले दो दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।

राज्य के चतरा,रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा और लातेहार सहित कई जिलों में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, सड़कों पर पानी भर गया है और शहरी क्षेत्र के निचले इलाके में पानी भरने से लोगों के घर में पानी घुस गया है।

रांची के पंचशीलनगर, हिन्दपीढ़ी, मोराबादी और कोकर सहित कई मुहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया जिससे लोगों का सामान भीग गया है।

मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों तक भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

राज्य के अन्य इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान जिन इलाकों में बारिश हुई है उनमें कुडू 126.2 मिमी, चंदवा मिमी 120, गढ़वा 90.2, बीएयू कांके 90.2, नंदाडीह 87.8, बड़कीसुरैया 76.6, नीमड़ीह 86.8, महेशपुर 56, पदमा डीवीसी 56, मसानजोर 55.6, लातेहार 53, दुमका 50.2, बालूमाथ 50.2, रामगढ़ 45, गिरिडीह 41, सिकटिया 40.6, सारठ 38.8, बोकारो थर्मल 38.6 और हेंदेगीर में 36.2 मिमी रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिम सिंहभूम के गोयल खेड़ा में 162 पॉइंट 4 मिमी दर्ज की गई। वही इस दौरान राजधानी रांची में 120 पॉइंट 8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा जमशेदपुर में 85.2, डाल्टनगंज में 40.2, बोकारो में 9.4 और चाईबासा में 120.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें