मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मूसलाधार बारिश से चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, मशीन ऑपरेटर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मूसलाधार बारिश से चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, मशीन ऑपरेटर घायल

चंपावत। गुरुवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग डेंजर जोन स्वाला के पास भारी मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है।इसी दौरान स्लोप ट्रीटमेंट के कार्य में लगी एक बड़ी मशीन पर बोल्डर गिर गया, जिससे मशीन ऑपरेटर अनिल घायल हो गए। उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद हिल पेट्रोल यूनिट के सिपाही यातायात नियंत्रित करने में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 4:32 बजे टिप्पन टॉप के पास भारी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था, जबकि सुबह करीब 6:00 बजे स्वाला डेंजर जोन में पुनः भारी मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लगातार बारिश और मलबा गिरने से मार्ग खोलने में बड़ी मुश्किलें सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें