मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम की जनसुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम की जनसुनवाई

-खराब सड़कों और जलभराव जैसे मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशपलवल। खेल राज्य मंत्री एवं पलवल विधायक गौरव गौतम ने रविवार को अपने निजी आवास पर जनसुनवाई आयोजित की, जिसमें क्षेत्रवासियों ने खराब सड़कों, जलभराव और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दे उठाए। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र की जनता को किसी भी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए वह स्वयं हर सप्ताह जनसुनवाई आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी किसी भी समस्या में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन को चाहिए कि वह पूरी ईमानदारी व संवेदनशीलता से कार्य करे। जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने मंत्री की जनभागीदारी और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से जनता को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें