मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी अस्पतालों में अलग-अलग वैक्सीन लगवाने के लिए दाम किए निर्धारित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वैक्सीन निर्माताओं द्वारा वर्तमान में घोषित कीमतों के आधार पर निजी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविशील्ड वैक्सीन के लिए 780 रुपये कोवैक्सिन वैक्सीन के लिए 1410 रुपये और स्पुतनिक वी वैक्सीन के लिए 1145 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है।

नई दिल्ली : पीएम मोदी की घोषणा के बाद निजी अस्पतालों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलग- अलग वैक्सीन के लिए दाम निर्धारित किए हैं। वैक्सीन कंपनियों द्वारा पहले ही कीमतों को घोषित किया जा चुका है। इस आधार पर कोविशील्ड वैक्सीन का दाम 780 रुपये प्रति डोज होगा। वहीं स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन का दाम 1410 रुपये प्रति डोज होगा। वहीं रुसी वैक्सीन स्पूतनिक-V का दाम प्राईवेट अस्पतालों के लिए 1145 प्रति डोज होगा। प्रत्येक वैक्सीन के लिए 5 फीसद जीएसटी लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी वैक्सीन पर 150 रुपये प्रति डोज सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को देश के नाम संबोधन में कहा था कि 21 जून से देश के हर राज्य में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए, भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग पैसे देखकर वैक्सीन लगवाना चाहते हैं वो लोग ऐसा कर सकते हैं। निजी अस्पतालों में पैसे देकर वैक्सीनेशन भी जारी रहेगा लेकिन इस दौरान अस्पतालों में सरचार्ज 150 रुपये से ज्यादा नहीं होगा।

इस बीच केंद्र सरकार वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए मंगलवार से एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 74 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसमें 25 करोड़ कोविशील्ड और 19 करोड़ डोज़ कोवैक्सीन की शामिल है। इसके अलावा सरकार ने ई -बायोलॉजिकल लिमिटेड के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का भी आदेश दिया है, जो सितंबर तक उपलब्ध होगी। सरकार ने इन कंपनियों को ऑर्डर की 30 फीसदी रकम एडवांस में ही जारी कर दी है।

दिसंबर तक सभी वयस्कों को टीका लगाने के लिए सरकार ने 127.6 करोड़ डोज की व्यवस्था कर ली है। इससे पहले, 31 जुलाई तक के लिए सरकार 53.6 करोड़ डोज का आर्डर दे चुकी है। इसमें स्पुतनिक-वी शामिल नहीं है, जिसका रूस से आयात होना शुरू हो चुका है और जुलाई के बाद भारत में बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन भी होने लगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें