मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य विभाग में 168 बॉण्डधारी चिकित्सक तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वास्थ्य विभाग में 168 बॉण्डधारी चिकित्सक तैनात

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से पासआउट इन बॉण्डधारी चिकित्सकों को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों व चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित चिकित्सा इकाइयों में तैनाती दी गई है। इससे आम लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार काे बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में बांड व्यवस्था के तहत श्रीनगर मेडिकल कालेज से पासआउट 168 बॉण्डधारी एमबीबीएस चिकित्सकों को राज्य के विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। जिसकी सूची स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सौंप दी गई है। डॉ रावत ने बताया कि बांड व्यवस्था के तहत पौड़ी व टिहरी जनपद में 21-21चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। इसी प्रकार चमोली व उत्तरकाशी में 20-20, रुद्रप्रयाग में 15, पिथौरागढ़ में 23, अल्मोड़ा में 24 तथा चंपावत व बागेश्वर में जिलों में 12-12 चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं।डॉ रावत ने बताया कि राज्य में संचालित चार धाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये अधिकांश बॉण्डधारी चिकित्सकों को चारों धामों व यात्रा मार्गों से जुड़े चिकित्सालयों में तैनाती दी गई है ताकि तीर्थयात्रियों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति अनुबंध की शर्तों के अधीन की गई है। यदि कोई चिकित्सक पद त्याग या गैरहाजिर रहता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें