मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

ड्यूटी के समय शराब पीने पर हेड कांस्टेबल निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ड्यूटी के समय शराब पीने पर हेड कांस्टेबल निलंबित

बागपत, 22 फ़रवरी । बड़ौत तहसील क्षेत्र के जनता वैदिक इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा की कापी की सुरक्षा में लगी ड्यूटी के समय शराब पीने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह को निलंबित किया।

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को बताया कि हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह की बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा की कापी सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह ने ड्यूटी के समय ही शराब का सेवन किया। चेकिंग की गई तो इसका पता चला। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रकांत यादव ने रिपोर्ट सौंपी। घोर लापरवाही मानते हुए हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह को निलंबित किया गया। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ऐसा कोई भी कृत्य न करें, जो विधि विपरीत हो। इस तरह का कृत्य या तथ्य संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें