मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

जींद के ईंटल खुर्द में भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, एक साल की बच्ची सहित तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद के ईंटल खुर्द में भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, एक साल की बच्ची सहित तीन घायल

जींद। हरियाणा के जिंद जिले के गांव ईंटल खुर्द के निकट बरवाला रोड पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में अजय और उनकी पत्नी सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती की एक साल की बच्ची सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतकों के शवों को शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम को लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।उन्हाेंने बताया कि सुलखनी विवाह समारोह में शामिल होकर कार सवार छह लोग वापस करनाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार गांव ईंटल खुर्द के निकट बरवाला रोड पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना का जैसे ही आसपास लोगों को पता चला तो वो मौके पर पहुंचे और कार से घायलों को निकाल कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गांव मुनक निवासी 35 वर्षीय अजय व उसकी पत्नी 30 वर्षीय सोनिया को मृत घोषित कर दिया। अजय की एक वर्षीय बच्ची व अन्य तीन व्यक्ति जो फोटोग्राफर थे, जिनका उपचार किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें