मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : करंट लगने से युवक की मौत पर लाइनमैन समेत दो पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : करंट लगने से युवक की मौत पर लाइनमैन समेत दो पर मामला दर्ज

जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने गांव धमतान साहिब में करंट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में बिजली निगम के लाइनमैन समेत दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव धमतान साहिब निवासी ज्ञानीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजली विभाग के लाइनमैन नरेश चौपड़ा ने उसके बेटे मनजीत तथा गांव कही निवासी सुनील को काम पर रखा हुआ था।आरोपित उसके बेटे को कभी नगद तथा कभी गूगल पे से भुगतान करता था। गत 20 मई को लाइनमैन नरेश ने उसके बेटे मनजीत तथा सुनील के पास फोन कर खराब बिजली को ठीक करने के बारे में कहा। दोनों ट्रांसफार्मर पर पहुंचे तो सुनील ने कहा कि पीछे से बिजली बंद करवा दी है। ऊपर चढ़ कर ठीक कर लो। जब मनजीत काम कर रहा था तो सुनील वहां से चला गया।कुछ देर के बाद बिजली आ गई और मनजीत बुरी तरह झुलस गया। जिसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान 22 मई को उसके बेटे मनजीत की मौत हो गई। ज्ञानी राम ने आरोप लगाया कि लाइनमैन नरेश तथा सुनील की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी संजय ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ज्ञानीराम की शिकायत पर लाइनमैन नरेश चाेपड़ा तथा सुनील के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें