मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: लिफ्ट के बहाने बाइक लेकर भागा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल पर सवार हुआ युवक बाईक मालिक को

झांसा देकर उसका बाइक लेकर फरार हो गया। इस बारे पीडि़त युवक ने पुलिस को

शिकायत दर्ज करवाई है। भूना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के गांव

चमारखेड़ा निवासी बलराज ने कहा है कि गत दिवस वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर

उकलाना से अपने गांव चमारखेड़ा आ रहा था।

रास्ते में एक युवक मिला

जिसने सनियाना तक जाने की बात कही और मोटरसाइकिल पर सवार हो गया। उसने अपना

नाम नसीब कुमार निवासी मातनहेल जिला झज्जर बताया। जब वह सनियाना पहुंचे तो

उक्त युवक ने उससे मोटरसाइकिल मांगा और कहा कि वह गांव में किसी काम से

जाकर आ रहा है। उस पर विश्वास करके उसने अपना मोटरसाइकिल उसे दे दिया लेकिन

जब काफी देर तक वापस नहीं आया। जब उसने उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने

फोन भी नहीं उठाया। उसने युवक की काफी तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला

तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को

अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें