मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

एचडीएफसी बैंक लि. के रांची स्थित दो नए ब्रांच का मुख्यमंत्री ने किया उदघाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड भी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने पर कार्य योजना बनाए : सीएम

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं पेंशनधारियों को पेंशन की राशि ससमय उपलब्ध हो इसके लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। छात्रवृत्ति, पेंशन इत्यादि आर्थिक सहयोग की राशि लाभुकों तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड प्रबंधन राज्य के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण तथा प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने काम करे। राज्य के विकास में बैंकों की भूमिका अहम है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के रांची स्थित दो नए ब्रांच का डिजिटल उदघाटन करने के क्रम में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ,केसीसी उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड भी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने पर कार्य योजना बनाए। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद का मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग भी एचडीएफसी बैंक लिमिटेड करे इस पर मैकेनिज्म तैयार करें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के लाइन टैंक रोड रांची एवं सिंह मोड रांची स्थित दो नए ब्रांच का डिजिटल उदघाटन किया। इन दोनों ब्रांच के शुभारंभ से रांची में अब एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की 14 शाखाएं कार्यरत हो जाएंगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के ब्रांच बैंकिंग हेड संदीप कुमार ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत राज्य के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। श्री संदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि एचडीएफसी बैंक लिमिटेड कंधे से कंधा मिलाकर राज्य के विकास में भागीदार बनना चाहती है। मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएसआर के तहत राज्य के विकास में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों का डाटा तैयार कर राज्य सरकार को उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचडीएफसी बैंक लिमिटेड राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर कार्य करें। समन्वय स्थापित कर कार्य करने से विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा आपसी सहयोग से कार्य करने में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नही होगी।इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के झारखंड स्टेट हेड अभिषेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें