मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

अब हवा में भी होगा UPI पेमेंट! HDFC का Digital Rupee बिना इंटरनेट के करेगा काम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अब हवा में भी होगा UPI पेमेंट! HDFC का Digital Rupee बिना इंटरनेट के करेगा काम

भारतीय रिजर्व बैंक की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी डिजिटल रुपया को आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में लाने के लिए HDFC बैंक ने बड़ा कदम उठाया है। बैंक जल्द ही 5 नए इनोवेटिव यूज-केस लॉन्च कर रहा है जो 24 सितंबर 2026 को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में पेश किए गए।इसका सबसे बड़ा और चर्चा में रहने वाला फीचर है - फ्लाइट में ऑफलाइन पेमेंट। अक्सर हवाई यात्रा के दौरान इंटरनेट नहीं होने से खाने-पीने, स्नैक्स या सीट अपग्रेड का पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है।

HDFC बैंक की नई सुविधा के तहत यात्री अपने फोन को HDFC बैंक के पॉइंट-ऑफ-सेल (POS) डिवाइस पर सिर्फ टैप करके पेमेंट कर पाएंगे। इसके लिए किसी भी तरह के इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी। यह सिस्टम दोनों तरफ से ऑफलाइन काम करेगा और बाद में जब डिवाइस ऑनलाइन आएगा तो सेटलमेंट हो जाएगा। RBI के अनुसार ऑफलाइन ट्रांजैक्शन की लिमिट 500 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और वॉलेट में अधिकतम 2000 रुपये रहेगी। pressnote.inदूसरा बड़ा बदलाव है BHIM UPI के साथ इंटीग्रेशन। HDFC बैंक अपने डिजिटल रुपया वॉलेट को भीम UPI से जोड़ रहा है।

इसका मतलब ग्राहक किसी भी दुकान पर लगे सामान्य UPI QR कोड को स्कैन करके अपने CBDC वॉलेट से ही भुगतान कर सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप UPI पेमेंट करते हैं। इससे व्यापारियों के लिए अलग से CBDC मशीन लगाने की जरूरत खत्म हो जाएगी और स्वीकार्यता कई गुना बढ़ जाएगी। abplive.comतीसरा फीचर है गिफ्ट वाउचर। बैंक अब कंपनियों और प्रमोशनल ऑफर के तहत ग्राहकों को डिजिटल रुपया गिफ्ट वाउचर देगा। ये वाउचर सीधे ग्राहक के HDFC e₹ वॉलेट में क्रेडिट हो जाएंगे और कहीं भी UPI पेमेंट के लिए इस्तेमाल हो सकेंगे।

चौथा फायदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए है। अक्सर रिवॉर्ड पॉइंट्स बिना इस्तेमाल के पड़े रहते हैं। अब HDFC बैंक के ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स को सीधे डिजिटल रुपये में बदल पाएंगे। इस पैसे का इस्तेमाल वे डाइनिंग, फ्यूल भरवाने, कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी रोजमर्रा की खरीदारी के लिए कर सकेंगे।पांचवां फीचर कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए बनाया गया है। बैंक एक खास डिजिटल रुपया पोर्टल बना रहा है जहां कंपनियां अपने कर्मचारियों को फ्यूल, यात्रा और खाने-पीने के भत्ते प्रोग्रामेबल डिजिटल रुपये के रूप में दे सकेंगी।

इससे खर्च का सही इस्तेमाल होगा और ऑडिट व अनुपालन भी आसान होगा।HDFC बैंक के अधिकारियों के अनुसार, डिजिटल रुपया भरोसे, प्रोग्रामेबिलिटी और पारदर्शिता को एक साथ लाता है। यह पहल CBDC को सिर्फ एक पायलट प्रोजेक्ट से निकालकर रोजमर्रा के लेन-देन का हिस्सा बनाएगी और देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली को एक नया आयाम देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें