मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

जजपा में शामिल हुए हवा सिंह खोबड़ा, पार्टी ने टोहना से बनाया उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के रिटायर्ड जेडएमईओ हवा सिंह खोबड़ा और उनके पुत्र अभिषेक खोबड़ा अपने समर्थकों के साथ जननायक जनता पार्टी (जजपा) में शामिल हो गए। जजपा ने हवा सिंह खोबड़ा को टोहना से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।बुधवार को सिरसा में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह चौटाला ने पार्टी का हवा सिंह खोबड़ा और अन्य को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।चौटाला ने खोबड़ा को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। जजपा ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जजपा नेहवा सिंह खोबड़ा को टोहाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में भी उतार दिया है।हवा सिंह खोबड़ा व अभिषेक खोबड़ा ने कहा कि अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जनता से जुड़े नेता है। जजपा की सोच सदैव हरियाणावासियों के विकास की रही है। इसी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने जजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह टोहाना विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर इसे पार्टी की झोली में डालेंगे।इस मौके पर जजपा के प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने कहा कि जजपा-एएसपी गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरा है और 8 अक्टूबर को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम इस गठबंधन पर जनता की मुहर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और हवा सिंह खोबड़ा के पार्टी में आने से टोहाना में पार्टी की स्थिति को मजबूती मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें