मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

दोस्ताें ने दोस्त को उतारा था मौत के घाट, हरियाणा का वांछित हत्यारा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दोस्ताें ने दोस्त को उतारा था मौत के घाट, हरियाणा का वांछित हत्यारा गिरफ्तार

हरिद्वार। अभय शर्मा उर्फ हनी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित को श्यामपुर पुलिस ने गुरुवार काे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दरअसल, गत 24 नवंबर को श्यामपुर क्षेत्र स्थित रवासन नदी किनारे अज्ञात युवक का शव मिला था जिसकी पहचान कड़ी मशक्कत के बाद पश्चिमी दिल्ली निवासी अभय शर्मा उर्फ हनी के रूप में हुई थी। श्यामपुर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के मुख्य आरोपित नीरज शुक्ला पुत्र त्रिभुवन शुक्ल निवासी विकासपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में एक अन्य आरोपित की तलाश जारी थी।हत्याकांड में वांछित आरोपित की तलाश के लिए पुलिस जुटी हुई थी। श्यामपुर पुलिस ने गुरुवार काे वांछित आरोपित नागेंद्र (38) निवासी ग्राम बोहापुर थाना टिगांओ जिला फरीदाबाद हरियाणा को लोहे का पुल नहर पटरी के पास कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक बाइक बरामद की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें