मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 25 अक्टूबर को, नए विधायक लेंगे शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 25 अक्टूबर को, नए विधायक लेंगे शपथ

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 25 अक्टूबर को होने जा रहा है। शुक्रवार के सत्र में सभी विधायकों के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। विधायकों के शपथ दिलाने के लिए पूर्व स्पीकर और हरियाणा विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में शामिल डॉ. रघुबीर सिंह कादियान को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सोमवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने कादयान की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।रघुबीर सिंह कादियान सात बार विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस टिकट पर बेरी से जीत दर्ज की है। एक ही सीट से लगातार छह बार चुनाव जीतने वाले डॉ. रघुबीर सिंह कादियान पहले विधायक हैं। वह हरियाणा सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री भी रहे चुके हैं। हुड्डा सरकार के पहले कार्यकाल में रघुबीर सिंह कादियान हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार चौथा मौका होगा, जब वे प्राेटेम स्पीकर के रूप में विधायकों काे शपथ दिलाएंगे।उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को नायब सरकार का गठन होने के बाद 18 अक्टूबर को कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ था। अलबत्ता कैबिनेट ने सत्र का निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अधिकृत किया था। अब सरकार ने शुक्रवार के सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार की ओर से विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर तैयारियां करने को कहा है। इस पत्र में ही डॉ. रघुबीर सिंह कादियान को प्राेटेम स्पीकर बनाने की जानकारी दी गई है।हरियाणा विधानसभा के स्पीकर (अध्यक्ष) का चुनाव भी शुक्रवार को ही होगा। पहले प्रोटेम स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान सभी विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे। इसके बाद स्पीकर का चुनाव होगा। भाजपा 48 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत से सरकार में है। ऐसे में स्पीकर के चुनाव में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। माना जा रहा है कि घरौंडा से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने वाले हरविंद्र सिंह कल्याण को विधानसभा स्पीकर बनाया जा सकता है। करनाल जिला की पांचों सीटों कमल खिला है लेकिन कैबिनेट में एक भी विधायक को शामिल नहीं किया गया। करनाल को प्रतिनिधित्व देने के लिए ही हरविंद्र सिंह कल्याण को स्पीकर बनाने की अटकलें हैं।लगातार चौथी बार विधायकों को शपथ ग्रहण करवाने वाले कौन हैं कादयानपशु आहार में पीएचडी रघुबीर सिंह कादियान 16 वर्षों तक हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृिष के प्रोफेसर रहे। हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी के साथ-साथ रूसी भाषा के जानकार कादियान किसान परिवार से जुड़े हैं और समाजसेवा में उनके परिवार का अहम रोल रहा है। झज्जर के नेहरू कॉलेज के लिए भी उनके परिवार ने जमीन दान दी थी। विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे कादियान ने 1965-66 के दौरान हरियाणा छात्र संघ की स्थापना की। कई बड़े आंदोलन में सक्रिय रहे कादियान को 2004 में नई दिल्ली में ‘हरियाणा रत्न’ से सम्मानित किया गया।थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, नाइजीरिया, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, हांगकांग, स्विटजरलैंड, इटली, जापान, चीन, कम्बोडिया, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, यूएएसए व कनाडा सहित कई देशों का दौरा कर चुके डॉ. रघुबीर सिंह कादियान पहली बार 1987 में बेरी हलके से लोकदल टिकट पर विधायक बने। इसके बाद वे चुनाव हार भी गए। बाद में उन्होंने लोकदल को अलविदा बोल दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस टिकट पर पहली बार उन्हेांने 2000 में बेरी से चुनाव जीता। 2000 के बाद से अभी तक हुए सभी छह चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की है। 2005, 2009, 2014 और 2019 के बाद इस बार भी उन्होंने बेरी से जीत हासिल की है। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल यानी 2014 में भी उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया और उन्होंने सभी विधायकों के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 2019 में भी उन्हें ही प्रोटेम स्पीकर बनाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें