मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

एक बेहतर मंच साबित होगा निकायाें का राष्ट्रीय सम्मेलन: हरविन्द्र कल्याण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एक बेहतर मंच साबित होगा निकायाें का राष्ट्रीय सम्मेलन: हरविन्द्र कल्याण

शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर अधिकारियों व नोडल अधिकारियों के साथ की बैठकचंडीगढ़। देश में पहली बार हो रहे शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन श्रेष्ठ प्रथाओं के आदान-प्रदान और अनुभव साझा करने का बेहतर मंच साबित होगा। इससे पूरे देश में शहरी प्रशासन को और अधिक सक्षम व उत्तरदायी बनाने में मदद मिलेगी। यह बात हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक में कही।यह बैठक सम्मेलन से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। इससे पूर्व विस अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव एवं आयुक्त विकास गुप्ता, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया उपस्थित रहे। सम्मेलन 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम जिले के मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी परिसर में होगा। देशभर से शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, नीति निर्माता, शहरी विकास विशेषज्ञ, प्रशासक और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने स्पष्ट किया कि सम्मेलन की हर व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विभाग के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो अपनी-अपनी जिम्मेदारी के प्रति उत्तरदायी होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों के आवास, परिवहन, भोजन, सुरक्षा, जन-संपर्क और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों। उन्होंने कहा कि सम्मेलन हरियाणा की प्रतिष्ठा से जुड़ा है और इसकी सफलता के लिए हम सबकी सामूहिक सहभागिता और कर्तव्यपरायणता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे अपने समकक्ष लोक सभा सचिवालय और गुरुग्राम जिला प्रशासन के सभी विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें और हर छोटी-बड़ी आवश्यकता की पूर्ति सुनिश्चित करें। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यह सम्मेलन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन, स्मार्ट सिटी योजनाओं, नागरिक सुविधाओं के सशक्तिकरण तथा सतत शहरी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें