मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

परिवहन मंत्री विज ने की वाहन चेकिंग, 18 वाहनाें का चालान कर लगाया ढाई लाख जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साेमवार काे नारायणगढ़ में थे और परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग पर वाहनाें की जांच के लिए नाका लगाया। विज अपने विभाग के अधिकारियाें के साथ कई घंटे तक सड़काें पर रहे और वाहनाें की जांच की।मंगलवार काे विज के कार्यालय के अनुसार परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार शाम अम्बाला-नारायणगढ़ हाईवे पर ओवर लोडिड वाहनों की औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने स्वयं हाईवे पर उतरकर ओवरलोडिड वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गई और इन वाहनों को जब्त किया गया। छापे की जानकारी मिलते ही मौके पर आरटीए अम्बाला और पुलिस टीमें पहुंच गई थी। छापे के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज मंत्री अनिल विज ने स्वयं चेक किए जबकि उन्होंने ट्रकों में लोड किए गए सामान का वजन व आकार भी चेक किया था। 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन पर 2.54 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।दो वाहन चालकों ने मौके पर ही चालान भर दिए गए थे, जिन्हें छोड़ दिया गया। जबकि शेष वाहनों को जब्त कर लिया गया था। इन वाहनों को जुर्माना राशि भरने पर ही छोड़ा जाएगा।इस संबंध में मंत्री अनिल विज बताया कि जिन वाहनों की जांच की गई थी उन पर 2.54 लाख रुपये जुर्माना लागया गया है और यह राशि वाहन चालकों से वसूल की जाएगी। परिवहन मंत्री विज ने विभागीय अधिकारियों को भी वाहनाें चैक करने के निर्देश दिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें