मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया तीज पर्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया तीज पर्व

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीज पर्व की दी हार्दिक बधाईचंडीगढ़ । हरियाणा राजभवन में रविवार काे हरियाली तीज का आयोजन पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने प्रदेशवासियों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख,समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें अपनी परंपराओं से जोड़ता है। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय की धर्मपत्नी मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक सागर प्रीत सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।राज्यपाल प्रो अशीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की, जिसके बाद हरियाणा राज्य गीत की सामूहिक प्रस्तुति ने माहौल को सांस्कृतिक गरिमा से भर दिया। "सावन की रुत आई" जैसे लोकप्रिय हरियाणवी गीतों और पंजाबी लुड़ी पर प्रस्तुत लोकनृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजभवन परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे संपूर्ण वातावरण उल्लासपूर्ण एवं उत्सवमय हो उठा। महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक झूलों की व्यवस्था की गई, जबकि मेंहदी और चूड़ियों की स्टॉल ने उत्सव में खास आकर्षण जोड़ा। विविध प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों ने उपस्थित जनों का स्वाद भी दुगना कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य और गीतों की मनभावन प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रंग-बिरंगी परंपराएं और लोकजीवन की झलक देखने को मिली। कलाकारों की इन उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर राज्यपाल महोदय ने कला एवं संस्कृति विभाग तथा प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप चार लाख रुपये देने की घोषणा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें