मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा चुनाव में जनता कांग्रेस का सूपड़ा करेगी साफ: प्रीति जौहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

यमुनानगर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि कांग्रेस की कुटिलता को जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। कांग्रेस के पास प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का कोई विजन नहीं है, वह सिर्फ झूठ और छल-कपट की राजनीति के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है, जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी।बुधवार को महिला नेता प्रीति जौहर जगाधरी विधानसभा के गांव देवधर में जगाधरी से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल के समर्थन में जनसंपर्क के दाैरान महिलाओं को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता के साथ-साथ महिला शक्ति में जोश दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों के केवल खोखले वादे हैं। जिन राज्याें में कांग्रेस शासन है, वहां विकास की गाड़ी ठप पड़ी है। इसके विपरीत जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां रफ्तार के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल भाजपा के विकास कार्यों को देखकर बौखला गए हैं और लोगों में तरह-तरह की भ्रान्तियां फैला रहे हैं।प्रीति जौहर ने कहा कि जनता कांग्रेस व विपक्षी दलों के झूठ को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। महिलाओं के जीवन में भाजपा सरकार के कारण अभूतपूर्व सुधार हुए हैं। जैसे 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण, 30.64 करोड़ रंपये मुद्रा ऋण के वितरण और उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे वाली 10.1 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध होना है। हालिया बजट घोषणाओं के अनुसार 36 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया गया है। यह सभी सामाजिक वर्गों की महिलाओं के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की धरती से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ मुहिम की शुरुआत की थी, जिसके सार्थक परिणाम आज प्रदेश में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगी और पार्टी को तीसरी बार सत्ता में लाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें