मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन ट्रैकडाउन में हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता: रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑपरेशन ट्रैकडाउन में हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता: रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन' अभियान ने अपराधियों के खिलाफ सघन कार्रवाई में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) गुरुग्राम की टीम ने रोहित गोदारा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों, नरेश कुमार और संजय उर्फ संजीव, को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी गांव सैदपुर, जिला नारनौल के निवासी हैं और पिछले 11 महीनों से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे।

इन पर प्रत्येक के सिर 5,000 रुपए का इनाम घोषित था।

दरअसल, 5 दिसंबर 2024 को नारनौल कोर्ट परिसर में इन दोनों ने विरोधी गैंग के सदस्य अमित पुत्र सत्यपाल (निवासी सुराणी, जिला महेंद्रगढ़) पर जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलते रहे और गिरफ्त से बचने के लिए खुफिया नेटवर्क का सहारा लेते रहे। एसटीएफ गुरुग्राम ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इनकी ट्रैकिंग की। 9 नवंबर 2025 को दोनों को सफलतापूर्वक काबू किया गया और आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए एसटीएफ इकाई बहादुरगढ़ को सौंप दिया गया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास बेहद खतरनाक है।

संजय उर्फ संजीव के खिलाफ लगभग 10 और नरेश कुमार के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें संगठित अपराध, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इस प्रकरण में थाना शहर नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ में एफआईआर संख्या 544/2024 धारा 109(1), 126, 191(2), 191(3), 61 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने गैंग के अन्य सदस्यों के संपर्कों का खुलासा किया है, जिससे पुलिस को बड़े नेटवर्क का सुराग मिला है।

एसटीएफ ने इनके मोबाइल फोन, हथियार और अन्य सामग्री जब्त की है।

राज्यव्यापी मुहिम ऑपरेशन ट्रैकडाउन में अब तक 209 खूंखार अपराधियों और 1173 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केवल 10 नवंबर को ही 48 खूंखार और 179 अन्य आरोपी पकड़े गए। अभियान की शुरुआत 5 नवंबर को हुई, जब पहले दिन 32 बदमाश गिरफ्तार हुए। दूसरे दिन 24 खूंखार और 252 अन्य को हिरासत में लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें