मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

संकट की घड़ी हरियाणा पुलिस मृतक के परिवार के साथ : ओपी सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संकट की घड़ी हरियाणा पुलिस मृतक के परिवार के साथ : ओपी सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने ट्रक द्वारा कुचले जाने के कारण मारे गए सिपाही दीपक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि संकट की घड़ी में हरियाणा पुलिस मृतक जवान के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपित ट्रक चालक को आईटीबीपी भानु के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका डोप टेस्ट कराया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा—105 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सिपाही दीपक, पंचकूला के सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस थाने में तैनात था और अपनी ड्यूटी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से निभा रहा था। वह जींद जिला के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी माता-पिता, धर्मपत्नी, दो बच्चे हैं। उनके पुत्र की आयु 10 माह है तथा बेटी की आयु 6 साल है।डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा कि कांस्टेबल दीपक की शहादत केवल एक व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि हरियाणा पुलिस बल की उस परंपरा का प्रतीक है जिसमें कर्तव्य सर्वोपरि होता है। दीपक जैसे जवानों की शहादत हमें यह याद दिलाती है कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का प्रतीक है। डीजीपी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है।हरियाणा पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि दिवंगत सिपाही दीपक के परिवार को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सेवा लाभ और आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमानुसार एचडीएफसी बैंक के माध्यम से एक करोड़ रुपये एक्सग्रेशिया राशि, एक लाख रुपये डैथ रिलीफ फंड, 20 हजार रुपये दाह संस्कार के समय पर देने के अलावा पेंशन एवं अन्य वैधानिक लाभों का शीघ्र वितरण किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें