मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा : बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप और कैंटर की टक्कर, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा : बहादुरगढ़ में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप और कैंटर की टक्कर, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत

बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर के भी सामने वाले हिस्से के शीशे टूट गए। इस टक्कर में पिकअप सवार करीब 37 मजदूरों में से अधिकांश घायल हो गए।

घायल व्यक्ति ने बताया कि जब वह पिकअप गाड़ी में जा रहे थे, उसी दौरान पीछे से कैंटर ने टक्कर मारी। लखीमपुर खीरी से प्रवासी मजदूरों को महेंद्रगढ़ में खेती के काम के लिए लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एक्सीडेंट हुआ।

बताया जा रहा है कि ये सभी प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अमन नगर से हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित घोड़ाकैमला गांव की ओर जा रहे थे। इसमें कुछ लोग सीतापुर के रहने वाले भी थे। वे फसल कटाई के लिए यहां आए थे।

हादसे के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 8 घायलों का इलाज बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायलों में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें