मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत

नूंह। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर हरियाणा में फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में दो कारों की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से चार बच्चों के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

कमालपुरा महुवा निवासी दीपेंद्र पत्नी आशा उर्फ अपसरी और परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे नूंह के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में चैनल नंबर 68 के पास पहुंचे, उनकी तभी कार का टायर पंचर हो गया।

इसके बाद दीपेंद्र ने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और पंचर ठीक करवाने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दीपेंद्र व पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। इस घटना से हाईवे पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि टक्कर मारने वाली कार की स्पीड अधिक थी या अनियंत्रित होकर टक्कर लगी।

इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। मृतक दंपति के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। एक ही पल में इन मासूमों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया, जिससे हर किसी की आंखें नम हो गईं। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें