मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का तोहफा : महिलाओं और बच्चों के लिए फ्री बस सेवा शुरू, 168 बसें तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का तोहफा : महिलाओं और बच्चों के लिए फ्री बस सेवा शुरू, 168 बसें तैनात

चंडीगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं और उनके साथ 15 साल तक के बच्चों को खास तोहफा दिया है। आज से हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है, जो 9 अगस्त रात 12 बजे तक जारी रहेगी। यह सेवा हरियाणा के साथ दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ तक लागू है। सुबह से ही बस स्टैंड्स पर महिलाओं की भीड़ दिखी, जो अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए उत्साहित नजर आईं। करनाल रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि 168 बसें, जिसमें एसी बसों को छोड़कर बाकी सभी शामिल हैं, इस सेवा के लिए तैनात की गई हैं।

उन्होंने बताया कि सुबह 12 बजे से शुरू हुई यह योजना भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी इसमें मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। करनाल रोडवेज में अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त किया गया है, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

कुलदीप सिंह ने कहा, "हमने स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और चेकिंग स्टाफ को काउंटर पर लगाया गया है। साफ-सफाई और व्यवस्था के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।"

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे आराम से यात्रा करें और किसी भी समस्या के लिए स्टाफ से संपर्क करें।

रक्षाबंधन के इस मौके पर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। एक महिला यात्री ने कहा, "सरकार की फ्री बस सेवा से हमें अपने भाई के पास तक आसानी से पहुंचने में मदद मिली। 15 साल तक का बच्चा साथ ले जा सकते हैं, जो बहुत राहत भरा है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसका साल भर इंतजार रहता है।"

दूसरी महिला ने बताया कि वे अपने गृह नगर जा रही हैं और इस सुविधा से उन्हें आर्थिक बोझ से छुटकारा मिला है।

वहीं, कुलदीप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि फ्री सेवा आज दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा, "दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बसें भी इस योजना में शामिल हैं। जहां ज्यादा भीड़ होगी, वहां अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि एसी बसें इस सेवा में शामिल नहीं हैं, लेकिन साधारण बसों में सभी को सुविधा मिलेगी। स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों की हर संभव मदद करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें