मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा सरकार ने किसानों और महिलाओं के लिए 893 करोड़ रुपए जारी किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा सरकार ने किसानों और महिलाओं के लिए 893 करोड़ रुपए जारी किए

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण प्रदेश के कई इलाकों में किसानों की फसलें खराब हुई थीं। इसके अलावा कई जगहों पर किसानों के घरों की छतें टूट गईं और पशुओं को भी नुकसान पहुंचा। इन परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी राशि जारी की है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि फसल प्रबंधन के लिए 461 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़ी मशीनों के लिए 121 करोड़ रुपए, सीधी बिजाई को बढ़ावा देने के लिए 75 करोड़ रुपए और ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत 73 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत किसानों को राहत देने के लिए 20 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार की प्रमुख योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत तीसरी किस्त के रूप में 181 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा, हर घर हर गृहिणी योजना के अंतर्गत 18 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं को मिलाकर आज कुल 893 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है और उसी कड़ी में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर तक इस योजना के तहत 9 लाख 98 हजार महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से जांच के बाद 8 लाख 63 हजार महिलाएं पात्र पाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि निपुण भारत योजना के तहत जिन बच्चों ने निर्धारित दक्षता हासिल की है, उन बच्चों की माताओं को भी लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए शर्त यह रखी गई है कि परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए तक हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है और आने वाले समय में भी ऐसी योजनाओं के जरिए सहायता जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें