मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: महिला अध्यापिका मनीषा का नौ दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा: महिला अध्यापिका मनीषा का नौ दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

चंडीगढ़। हरियाणा के भिवानी की महिला अध्यापिका मनीषा का नौ दिन बाद गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनीषा का बीती रात एम्स में तीसरी बार पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद देर रात मनीषा का शव पहले भिवानी के अस्पताल में ला गया, फिर आज सुबह शव उनके गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंचा। मनीषा का शव देखते ही पिता संजय बेहोश हो गए। मनीषा को गांव के श्मशान घाट में छोटे भाई नितेश (13) ने मुखाग्नि दी।

भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी अध्यापिका मनीषा 11 अगस्त को नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में मनीषा का शव मिला। परिवार ने दुष्कर्म व हत्या के आरोप लगाया। 14 अगस्त को पोस्टमार्टम में मनीषा का गला कटा मिला लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। तब से ही परिजन तथा ग्रामीण धरना दे रहे थे। परिजनों की मांग पर बुधवार को तीसरी बार मनीषा के शव का पोस्टमार्टम एम्स के डॉक्टरों द्वारा किया गया। इसके बाद आज मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में पुलिस तैनात रही। इसके साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद रही।

मनीषा के अंतिम संस्कार के बाद पिछले दस दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया है। इसके बावजूद एहतियात की दृष्टि से राज्य सरकार ने भिवानी में इंटरनेट बंद की समय सीमा बढ़ा दी है। अगले 24 घंटे भी इंटरनेट बंद रहेगा। वहीं, चरखी दादरी से बैन हटा दिया गया है। हालांकि आज 11 बजे तक यहां इंटरनेट बंद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें