मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

विस चुनावः हरियाणा में मतदान के दौरान रोहतक व नूंह में हिंसा, 30 जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विस चुनावः हरियाणा में मतदान के दौरान रोहतक व नूंह में हिंसा, 30 जख्मी

चंडीगढ़,। हरियाणा में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शाम तीन बजे तक राज्य में औसतन 49.13 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान रोहतक और नूंह जिले में दो गुटों में संघर्ष के दौरान कम से कम 30 लोग जख्मी हो गये।रोहतक जिले के महम में सुबह हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व विधायक बलराज कुंडू व उनके निजी सहायक के कपड़े फाड़ने के बाद गांव भराण में बलराज कुंडू के भाई शिवराज कुंडू जब बूथ पर गए तो कुछ युवकों ने पुलिस व पैरामिलिट्री की मौजूदगी में उन पर हमला बोल दिया। पुलिस मूकदर्शक बनकर सारा घटनाक्रम देखती रही। इस बीच यहां कुंडू के समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद दबंगों ने शिवराज कुंडू को बंधक बना लिया। हंगामा बढ़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित हुई।महम विधानसभा हलके की ही एक वीडिया वायरल हो रही है जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला को गली में घसीटते हुए ले जा रही हैं। इस बीच नूंह में तीन जगहों पर पथराव व मारपीट की खबर है। नूंह में कांग्रेस व बसपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई पथरबाजी की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद नूंह में अंतिम पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य में 03 बजे तक औसतन 49.13 फीसदी मतदान हुआ है। अंबाला जिले में 49.39, भिवानी में 50.31, चरखी दादरी में 47.8, फरीदाबाद जिले में 41.74, फतेहाबाद जिले में 52.46, गुरुग्राम में 38.61, हिसार जिले में 51.25, झज्जर जिले में 49.68, जींद जिले में 53.94, कैथल जिले में 50.58, करनाल जिले में 49.17, कुरुक्षेत्र जिले में 52.13, महेंद्रगढ़ जिले में 53.67, नूंह जिले में 56.59, पलवल जिले में 56.02, पंचकूला जिले में 42.60, पानीपत जिले में 49.40, रेवाड़ी जिले में 50.22, रोहतक जिले में 50.62, सिरसा जिले में 48.78, सोनीपत जिले में 45.86, यमुनानगर जिले में 56.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें