हरियाणा में मतगणना शुरू
चंडीगढ़, । हरियाणा की 13 लोकसभा सीटों तथा एक विधानसभा सीट के लिए
मतगणना का काम शुरू हो चुका है। प्रदेश भर में 91 मतदान केंद्र बनाए गए
हैं। मतगणना के लिए करीब 15 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। राज्य में कुल
223 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लगभग सभी केंद्रों पर प्रत्याशी स्वंय
मतगणना केंद्रों पर पहुंचे हुए हैं। पोस्टल बैलेट की गणना का काम जारी है।
पहला रूझान 9 बजे के बाद आएगा।





