मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार ने युवाओं को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा : नायब सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकार ने युवाओं को अपनी नीतियों के केंद्र में रखा : नायब सैनी

पंचकूला में 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में युवाओं को किया संबोधितचंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने हमेशा युवाओं को अपनी नीतियों के केंद्र में रखते हुए अनेक युवा केन्द्रित योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछले एक दशक में वो कर दिखाया है जो अन्य सरकारें कई दशकों में नहीं कर सकी।मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला में 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में भाग लेने वाले हरियाणा राज्य के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे।इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में भाग लेने वाले 64 युवाओं के प्रतिनिधिमंडल को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतिनिधिमंडल भारत मंडपम, नई दिल्ली में 9 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जिनमें गु्रप डांस, वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग, यंग लीडर्स डायलाग, हैक फार सोशल कॉज, डिजाईन फॉर विकसित भारत शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है। यह हमारे पूर्वजों से मिले संस्कारों, हमारी वीर संस्कृति और हमारे युवाओं के अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा शक्ति से तय होता है। जब युवा ऊर्जावान, शिक्षित, आत्मविश्वासी और राष्ट्र के प्रति समर्पित होते हैं, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनावों का वह दौर, जब उन्होने युवाओं से वादा किया था कि पद ग्रहण करते ही सबसे पहले 24 हजार युवाओं के घरों में सरकारी नौकरी का दीया जलेगा। हमने अपने उस वचन को पत्थर की लकीर माना और 17 अक्टूबर, 2024 को मंत्रिमंडल गठन के साथ ही 24 हजार युवाओं को ग्रुप-सी की नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इससे पहले युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा राज्य से अलग अलग विधाओं के कुल 64 प्रतिभागी जो कि हरियाणा के अलग अलग जिलों से हैं, राष्ट्रीय स्तर पर अपने अपने क्षेत्रों में जौहर दिखाएंगे व अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें