मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लहराया तिरंगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लहराया तिरंगा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर कुटीर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्र की अखंडता, बलिदान और गौरवपूर्ण इतिहास की याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत करने का एक अनूठा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल देशभक्ति की भावना को जागृत करता है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को भी सुदृढ़ करता है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। यह न केवल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है, बल्कि हमारे देश की प्रगति, संस्कृति और गौरव का प्रतिनिधित्व भी करता है। मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के पखवाड़े में प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और राष्ट्रीय एकता के इस पर्व को सफल बनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें