मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

युवा खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : नायब सिंह सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवा खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : नायब सिंह सैनी

-कुरुक्षेत्र में साइक्लाेथाॅन का आयोजन-वर्ष 2036 के ओलंपिक में हरियाणा को जीतने हैं सर्वाधिक मेडलचंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरह अनुशासन, मेहनत और समर्पण के मार्ग पर चलें। उन्होंने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाडियों द्वारा सबसे अधिक मेडल जीतने के लिए प्रेरित भी किया।मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित साइक्लाेथाॅन कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमदान करके स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान का शुभारम्भ किया। हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साइक्लाेथाॅन और स्वच्छता को जोड़कर युवाओं को स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।मुख्यमंत्री ने साइक्लाेथाॅन में हिस्सा लेने से पूर्व "मेरा कुरुक्षेत्र , मेरा अभिमान" वेबसाइट भी लांच की जिस पर कुरुक्षेत्र के लोग स्वच्छता से संबंधित फोटो अपलोड करके अपने सर्टिफिक़ेट डाऊनलोड कर सकते हैं।नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियाें की ओर मुख़ातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में भारत को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उन खेलों को भारत में करवाने का संकल्प भी व्यक्त किया है। मुझे विश्वास है कि उस समय आप जैसे हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए हम पहले से ही तैयारियां शुरू कर चुके हैं। हमारा सपना है कि हरियाणा का हर गांव-हर शहर एक ऐसा खिलाड़ी दे, जो विश्व मंच पर भारत का परचम लहराए।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश में 1,489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियाें को 1,500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियाें को दाे हजार रुपये प्रति माह दिये जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें