मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साइकिल से पहुंचे विधानसभा, नशे के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी साइकिल से पहुंचे विधानसभा, नशे के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को साइकिल चलाकर हरियाणा विधानसभा पहुंचे। उनके साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा के अन्य नेता भी साइकिल पर नजर आए। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने का संदेश देना था।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने को लेकर संदेश देने के लिए इस तरीके से साइकिल यात्रा की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार 'उदय हरियाणा' पहल के तहत युवाओं को नशे के खिलाफ जागरुक करने की कोशिश कर रही है। साइकिल यात्रा और मैराथन जैसी सरकार की पहलों का नतीजा है कि नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा हुआ है। हमारे युवा और तमाम नागरिक इस मुहिम में जुड़कर सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशा फैलाने का काम करता है तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर सवाल उठाए और कहा, "विधानसभा स्पीकर ने सभी सदस्यों से आह्वान किया था। यह अच्छा होता कि नशे के खिलाफ साइकिल यात्रा में विपक्ष के सदस्य भी आते।"

हरियाणा की कानून व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अपराध के मुद्दे को लेकर गुमराह करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए कि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या थी। सीएम सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार सदन में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष के हर आरोप का जवाब देने के लिए भी तैयार है।

पंजाब में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस में मिले हुए हैं। इन दलों ने हरियाणा में समझौता किया था। दिल्ली में भी इन दलों की सांठगांठ थी। यह लोग अच्छे कामों का समर्थन करने की बजाय उसका विरोध करते हैं।

वहीं, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि नशे को लेकर युवाओं को एक संदेश देने के लिए आज सभी विधायक और मंत्री साइकिल पर विधानसभा पहुंचे हैं। बीजेपी के सभी मंत्री और विधायक साइक्लोथॉन का आयोजन करते समय एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक पहुंचे हैं। नशे के साथ-साथ पर्यावरण को लेकर एक संदेश देने का प्रयास किया गया है।

कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के 'काम रोको' प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा को लेकर अरविंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें