मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे देवर्षि नारद: नायब सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चंडीगढ़,। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि देवर्षि नारद

आदर्श पत्रकारिता के संवाहक थे। देवर्षि नारद घटनाओं का विश्लेषण करके

अलग-अलग दृष्टिकोण के साथ सत्यता को सकारात्मक तौर पर प्रस्तुत करते थे।

आजादी से लेकर आज के आधुनिक दौर में पत्रकारिता का अहम योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री

नायब सिंह पंचकूला में विश्व संवाद केंद्र हरियाणा की ओर से देवर्षि नारद

जयंती पर आयोजित नौवें राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित कर

रहे थे। समारोह में पहुंचने पर हरियाणा विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष डॉ.

मार्कण्डेय आहूजा, सचिव राजेश और डॉ. राजेश चौहान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर

स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को देवर्षि नारद

जयंती की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता का श्रेय देवर्षि नारदजी को जाता

है। उस दौर से लेकर आज के इस आधुनिक दौर में पत्रकारिता ने अनेक आयाम तय

किये हैं। समय बदलने के साथ पत्रकारिता के स्वरूप में बदलाव तो आया है,

लेकिन सत्यता का पथ अभी भी वही है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि डबल इंजन की

सरकार ने प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। सरकार

लोगों के हित के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री

नायब सिंह ने कहा कि देश में पत्रकारिता मिशन के रूप में है। आजादी की

लड़ाई में पत्रकारिता और पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। ब्रिटिश शासकों

ने पत्रकारों को दबाने की कोशिश की और सजा, जुर्माना तक भी लगाया गया। मगर

स्वतंत्रता के दीवाने पत्रकारों ने हिम्मत नहीं हारी और आजादी की अलख जारी

रखी। मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार पत्रकारों की हितैषी है।

पत्रकारों को पेंशन देने के साथ बीमा सुरक्षा कवर और हरियाणा रोडवेज की

बसों में चार हजार किलोमीटर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पत्रकार उत्थान को लेकर अनेक योजनाएं

शुरू की गई हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण पत्रकार सम्मान पेंशन योजना है,

जिसके तहत पत्रकारों को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। 10 लाख

रुपये का ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम का प्रीमियम भी सरकार खुद वहन कर रही है।

कार्यक्रम

में मुख्य वक्ता व राष्ट्रीय स्वयं संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख

सुनील आंबेकर ने कहा कि मीडिया पत्रकारिता के जरिये समाज में नई चेतना व

जागरुकता पैदा करे। वर्तमान परिवेश में सामाजिक मूल्यों और आदर्शों पर

आधारित पत्रकारिता जरूरी है। पत्रकारिता के दौरान राष्ट्र हित, समाज हित और

आगामी परिणाम एवं भविष्य को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। पत्रकारिता में

रोचकता के साथ सत्यता नहीं छिपनी चाहिए, समाचारों में सत्यता जरूरी है।

सामाजिक के साथ ग्रामीण पत्रकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में भी कदम बढ़ाना

होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें