मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची हरियाणा की समूची कैबिनेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़, । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नेतृत्व में विधायकों व

मंत्रियों का एक शिष्टमंडल सोमवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए

रवाना हुआ।

चंडीगढ़ स्थित हवाई अड्डे पर आज सुबह मुख्यमंत्री नायब

सैनी के अलावा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, बिशंभर

वाल्मीकि समेत कई विधायक तथा मंत्री एकत्र हुए। यहां मुख्यमंत्री तथा

कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से

बातचीत में नायब सैनी ने कहा कि आज एक दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं।

वह वहां अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे। हमारे मंत्रिमंडल के सभी

मंत्री भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। पूरे प्रदेश

में खुशहाली हो प्रदेश विकास में आगे बढ़े ऐसी कामना हम भगवान से करते हैं।

आज हमें भगवान राम का दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा।

मुख्यमंत्री

नायब सैनी के साथ स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, डिप्टी स्पीकर, 13 मंत्री, 19

विधायक मौजूद हैं। अयोध्या रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने

ट्वीट करके कहा कि

जो आनंद सिंधु सुखरासी।सीकर तें त्रैलोक सुपासी॥

सो सुखधाम राम अस नामा।अखिल लोक दायक बिश्रामा॥

रामलला

के दर्शन का जो सौभाग्य है और राम-राज्य की जो प्रेरणा हमें नित दिन गरीब

कल्याण के लिए प्रेरित करती है उसी सुखधाम श्री राम के दर्शनार्थ हरियाणा

प्रदेश का हमारा राजनीतिक नेतृत्व अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान कर चुका है।

राम-राज्य की एक नई ऊर्जा,सनातन का नया अभ्युदय नई प्रेरणा और नए संकल्पों

के साथ रामलला का आशीर्वाद पाकर हम सभी हरियाणा के परिवारजनों की सेवा में

फिर से जुट जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें