मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्रिमंडल की बैठक में देरी से पहुंचे विज, पहले जारी हुआ वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्रिमंडल की बैठक में देरी से पहुंचे विज, पहले जारी हुआ वीडियो

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज के बीच चल रही खींचतान मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भी देखने को मिली। बैठक से पहले ही अनिल विज के इसमें भाग लेने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हरियाणा सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार अनिल विज नायब कैबिनेट में नंबर दो के मंत्री हैं।चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक अपने तय समय पर शुरू हो गई। सभी मंत्री और अधिकारी तय समय पर पहुंच गए और बैठक शुरू भी हो गई। सरकार द्वारा बैठक को लेकर वीडियो भी मीडिया को जारी कर दी गई, जिसमें अनिल विज मौजूद नहीं थे। इसके बाद जब बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा चल रही थी तो करीब आधे घंटे बाद अनिल विज बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके बाद विज ने बैठक में भाग लेकर अपनी राय व्यक्त की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें