मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा में सुबह नौ बजे तक 8.31 फीसदी मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चंडीगढ़,। हरियाणा में अभी तक मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही

है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 8.31 फीसदी मतदान

हुआ है। राज्य के ज्यादातर भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार मतदाधिकार का प्रयोग

कर चुके हैं।

उम्मीदवारों ने वोट डालने से पहले मंदिरों व

गुरुद्वारों में जाकर पूजा अर्चना की। प्रदेश भर से मिली खबरों के अनुसार

हिसार में नारनौंद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बूथ नंबर 104

पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। इसके चलते करीब 1 घंटे तक मतदान

रुका रहा। इंजीनियरों ने ईवीएम को ठीक किया।

हिसार लोकसभा सीट से

चुनावी रण में उतरा स्वर्गीय ताऊ देवीलाल का परिवार वोट डालने के लिए सिरसा

पहुंचा। यहां चौधरी रणजीत सिंह चौटाला, नैना चौटाला, सुनैना चौटाला ने

अपने-अपने परिवारिक सदस्यों के साथ वोट डाला। हिसार से जेजेपी की उम्मीदवार

नैना चौटाला ने भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला के पैर छूकर आशीर्वाद

लिया। उन्होंने कहा कि वे मेरे चाचा ससुर हैं। पानीपत के बूथ नंबर 56 पर

ईवीएम सुबह साढे सात बजे शुरू हुई। इस कारण यहां वोटिंग देरी से शुरू हुई।

रोहतक के मोहल्ला महाजन पड़ाव के लोगों ने बिजली की

समस्या को लेकर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी

समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वो वोट भी नहीं डालेंगे। पहले एक घंटे के

दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत लगभग सभी भाजपा

उम्मीदवार तथा नायब सरकार के मंत्री अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक अंबाला में 6.92 प्रतिशत,

भिवानी-महेंद्रगढ़ में 10.26, फरीदाबाद में 5.46, गुरुग्राम में 6.20,

हिसार में 7.44, करनाल में 9.29, कुरूक्षेत्र में 9.92, रोहतक में 10.22,

सिरसा में 9.81 तथा सोनीपत में 9.33 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें