मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा: 12 साल की बच्ची को लगी थी एसएलआर की गोली, 32 साल की उम्र में चला पता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा: 12 साल की बच्ची को लगी थी एसएलआर की गोली, 32 साल की उम्र में चला पता

फरीदाबाद। हरियाणा में फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 32 साल की कविता को कभी ये अहसास तक नहीं हुआ कि 12 साल की उम्र से वह शरीर के अंदर एसएलआर की गोली लेकर घूम रही थी।

दरअसल दो महीने पहले कविता को अपनी जांघ में एक फोड़ा उठता हुआ महसूस हुआ। शुरुआत में घरेलू इलाज से कोई फर्क नहीं पड़ा, लेकिन जब फोड़ा फटा, तो उसमें से एक गोली बाहर निकल आई। यह घटना देखकर पूरा परिवार चकित रह गया, क्योंकि यह गोली एसएलआर राइफल की थी और उसकी पहचान डॉक्टरों ने भी की।

पूछने पर कविता ने बताया कि जब वह 12 साल की थीं, तो आर्मी कैंप के पास स्थित स्कूल के मैदान में पेपर देने के दौरान उसके शरीर के निचले हिस्से में किसी नुकीली चीज आकर लगी थी।

उस समय वह समझ नहीं पाई कि यह गोली हो सकती है। टीचर ने इसे हल्की चोट मानकर कविता को घर भेज दिया था। उस समय परिवार ने घर पर ही घाव पर तेल-हल्दी का लेप लगाया था। कुछ समय बाद जख्म ठीक हो गया था। 20 साल तक उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई।

इस मामले पर डॉक्टरों का कहना है कि शरीर के अंदर गोली रह सकती है, खासकर जब उसकी गति कम होती है। गोली के आसपास कोशिकाएं एक दीवार की तरह बन जाती हैं, जो उसे शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाने देतीं।

समय के साथ यह दीवार टूट सकती है, जिससे गोली बाहर आ सकती है, जैसे कि कविता के मामले में हुआ।

कविता के पति प्रदीप ने कहा कि इतने साल बाद गोली निकली, यह सोचने की बात है। इससे पहले न कभी दर्द हुआ था न ही इसका पता चला। गोली बिना किसी ऑपरेशन के अपने आप बाहर आ गई। डॉक्टरों ने बताया कि कविता अब सही है। कविता ने कहा कि अब वह गोली को संभालकर रखेंगी, क्योंकि लोग इसे देखने के लिए उनके पास आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें