मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

हरसिमरत कौर ने इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी को किया सलाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरसिमरत कौर ने इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी को किया सलाम

चंडीगढ़,। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के दौरान उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे की बहादुरी की सराहना की है।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे को उनके साहस और वीरता के लिए सलाम करती हैं। उन्होंने कहा कि संतोष केंद्रे हमलावर और सुखबीर सिंह बादल के बीच मानव ढाल बनकर खड़े हो गए और अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा की। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर केंद्रे ने यह साबित किया कि वर्दी पहनने का वास्तविक अर्थ क्या है—अपने स्वार्थ से पहले कर्तव्य और डर से पहले साहस को रखना। बादल परिवार की ओर से इंस्पेक्टर के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हरसिमरत ने कहा कि उनकी बहादुरी को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

हरसिमरत कौर बादल ने घायल इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वाहेगुरु उन्हें जल्द स्वस्थ करें। उन्होंने नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का भी विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने लगातार सेवा करते हुए परिवार को मुश्किल समय में हिम्मत और सहारा दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें